Haryana Weather : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। आमतौर पर दिसम्बर महीने में धुंध कोहरा देखने को मिलता है जो सम्पूर्ण इलाके से नदारद है क्योंकि सम्पूर्ण इलाके में 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और साथ ही साथ सूर्य की चमकदार सुनहरी चटक धूप खिली रहने से और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से व बारिश की गतिविधियां नहीं होने से सम्पूर्ण इलाके में नमीं भी नदारद है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट और सूखी ठंड ने अपने तेवरों को दिखा रही हैं। पिछले चार-पांच दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शीतलहर और पाला जमने की जारी है और साथ ही साथ सूखी करारी ठंड से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।
WEATHER WARNING #PUNJAB #HARYANA DATED 13.12.2024 pic.twitter.com/waYybyDgLk
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) December 13, 2024
डॉ चंद्र मोहन ने बताया राजस्थान और पंजाब के कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि राजस्थान से स्टे हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में रात्रि तापमान सामान्य से नीचे और शीतलहर व पाला जमने की स्तिथि बनीं हुईं हैं जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने हुए हैं। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दो तीन दिनों तक लगातार इसी प्रकार की चरम मौसम परिस्थितियां देखने को मिलेगी। 16 और 17 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
वहीं हरियाणा में हिसार का रात्रि तापमान 1.7, जबकि सोनीपत का 2.0 डिग्री सेल्सियस बालसमंद का 2.4 डिग्री सेल्सियस वहीं नारनौल का 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जबकि यमुनानगर और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन सभी स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर की और पाला जमने स्तिथि बनीं हुईं हैं।
हरियाणा में अधिकतर स्थानों तापमान इस प्रकार रहा…