Saturday, January 3, 2026
Homeदिल्लीHaryana Weather : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, IMD ने...

Haryana Weather : हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, IMD ने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी किया

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। एक तरफ धुंध कोहरा दूसरी तरफ कोल्ड डे शीत दिवस की स्थिति देखने को मिल रही है। शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है।  लोग ठंड से राहत के लिए अलावों का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़  हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 जनवरी तक शुष्क रहने की संभावना है। परंतु 5 व 6 जनवरी को बीच बीच में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध व कोहरा रहने परंतु पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है तथा हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा हल्की से मध्यम गति से शीत हवाएं चलने की भी संभावना है।

जानें- 3 जनवरी को कहां कितना रहा तापमान…..

RELATED NEWS

Most Popular