Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणाअम्बालाHaryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE : हरियाणा में भाजपा की बढ़त,...

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE : हरियाणा में भाजपा की बढ़त, तीसरी बार सरकार बनाने की ओर

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Updates 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिलती दिख रही हैं। INLD ने 2 सीटें वहीं तीन सीटों निर्दलीय जीते हैं । कई सीटों पर फाइनल परिणाम आ गए हैं। बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ता जश्न मान रहे हैं। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है।

भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिखाई दे रही है। नतीजों पर पूरे देश के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जनता की नजर भी मतगणना पर टिकी है।

देखें अपडेट

  • उचाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र अत्री जीते
  • गोहाना सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा
  • सीएम नायब सैनी लाडवा सीट से 16054 वोटों से जीते
  • हिसार से देश की सबसे अमीर मह‍िला सावित्री जिंदल जीतीं
  • गन्नौर विधानसभा सीट पर आजादी प्रत्याशी देवेंद्र कादियान रहे विजय

बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज भालू ने जीत दर्ज की

  • राई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने जीत हासिल की
  • गोहाना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा विजय
  • सोनीपत विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान हुए विजय
  • रोहतक सीट से कांग्रेस के बीबी बतरा जीते
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से लगभग 71465 वोटों से जीते
  • कालका विधानसभा से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा 10883 की जीतीं
  • फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान 98441 वोटों से जीते
  • थानेसर सीट से कांग्रेस के अशोक अरोड़ा 3243 वोटों से और शाहबाद से राम करन काला 6441 वोटों से जीते
  • जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट 6015 वोटों से जीतीं
  • जींद सीट से बीजेपी के डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा 68920 वोटों से जीते
  • नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद 46963 वोटों से जीते
  • दादरी 9वाँ राउंड :सुनील सांगवान 4642 वोटों से आगे
  • लाडवा के छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 9839 वोटो से कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा 41077 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंजू हुड्डा काफी पीछे चल रही हैं।
  • कैथल विधानसभा सीट से आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • जुलाना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट 9 राउंड की गिनती में 4437 वोटों से आगे हैं.
  • ऐलनाबाद सीट से 9वें राउंड के बाद अभय सिंह चौटाला पीछे भरत सिंह बैनीवाल 10125 वोटो से आगे
  • चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा 36436 वोट से आगे
  • जुलाना विधानसभा से 9वें राउंड में 4437 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट आगे
  • उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 3177 वोटों से आगे चल रहे हैं,  दुष्यंत पीछे
  • सिरसा से कांग्रेस के गोकुल सेतिया 19,937 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। गोपाल कांडा 4796 वोटों से पीछे हैं।

आम चुनाव के लिए कुल 1031 उम्मीदवार थे। जिसमें से 930 पुरूष व 101 महिलाएं  चुनाव मैदान में थीं । कुल उम्मीदवारों में से 464 निर्दलीय थे।

बता दें कि चुनाव में 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिरसा जिला मे  सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत मतदान व फरीदाबाद जिला मे सबसे कम 56.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र मे सबसे अधिक 80.61 प्रतिशत मतदान और बड़खल विधानसभा क्षेत्र मे सबसे कम 48.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं  रोहतक जिले में 66.3  मतदान हुआ था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular