रोहतक : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश में स्थायी लोक अदालत के सदस्य मनोनित किए है। रोहतक जिले की वरिष्ठ अधिवक्ता चेतना अरोडा को करनाल में स्थायी लोक अदालत सदस्य की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चेतना अरोडा की इस नियुक्ति पर जिला बार के तमाम अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह नियुक्ति उनके विधि क्षेत्र में लंबे अनुभव एंव विधिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए की गई है।
अधिवक्ता चेतना अरोडा ने बताया कि लोक अदालत का उदेश्य आम जनता को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाना है। खासकर ऐसे मामलों में जहां आपसी समझौते से विवादों का निपटारा संभव हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जो उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगी और साथ ही आमजन को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

