Tuesday, February 10, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिवमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा होगी शुरू 

माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा होगी शुरू 

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस सेवा से श्रद्धालु रोजाना कटरा तक आराम से यात्रा कर सकेंगे।

रोडवेज विभाग ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा के निर्देश और नागरिकों की मांग को देखते हुए कटरा और अरुणाय अस्पताल के लिए सीधी बस सेवा को आरम्भ किया गया है।

उन्होंने कहा कि कटरा के लिए जाने वाली बस सुबह 5:20 बजे पूंडरी से चलकर 6 बजे पिहोवा और 7 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। इस बस की रात को 2 बजे पूंडरी के लिए रवानगी की जाएगी।

इस रूट के लिए दो बसों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों रुटों के लिए नागरिकों की बसों को चलाने के लिए मांग को रखा था। इसी मांग को पूरा करने के लिए विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने पिहोवा में हुई समीक्षा बैठक के लिए निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि पिहोवा से थानेसर वाया सीएचसी अरुणाय, तलहेडी, सुरमी, बखथला के लिए शुरू की गई। इस रूट पर पिहोवा से सुबह 7:30 बजे, 11 बजे, दोपहर 2:50 बजे थानेसर के लिए वाया सीएचसी अरुणाय, तलहेडी, सुरमी, बखथला के लिए चलाया जाएगा।

इस रुट पर थानेसर से सुबह 9 बजे, दोपहर 1 बजे और सायं 4 बजे पिहोवा के लिए वाया बखथला, सुरमी, तलहेडी, सीएचसी अरुणा के लिए चलाया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular