Saturday, April 19, 2025
HomeहरियाणारोहतकHaryana Nikay Chunav : भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए सकंल्प पत्र...

Haryana Nikay Chunav : भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए सकंल्प पत्र किया जारी, ये वादे किए….

Haryana Nikay Chunav : सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रोहतक स्थित भाजपा मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री पियूष गोयल और मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है।

 संकल्प पत्र में ये घोषणाएं कीं…..

  • संकल्प पत्र में वादा किया महिलाओं के लिए सभी स्थानीय निकायोंं के बाजारोंं मेंं कम से कम “ एक पिंंक टॉयलेट बनांंएगेंं, जो सैनेटरी नेपकिन वेंंडिग” मशीनोंं और शिशु आहार कक्षोंं से सुुसज्जित होंंगे।
  • सफाई कर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का वादा किया है। इसी तरह गांवों और शहरों में 20 साल से ज्यादा काबिज वाले मकानों और भूमि का मालिकाना हक देना बड़ी घोषणा है। यही नहीं जो मकान महिलाओं के नाम हैं उन्हें हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि अवैध कॉलोनी वैध की जा रही हैं, लेकिन जो अवैध कॉलोनी वैध के दायरे गई और उनके बीच में अवैध रह गई हैं उसे भी वैध किया जाएगा। कृषि डोरे और गांवों में हाउस टैक्स का सरलीकरण,अधिग्रहित जमीन से मुक्त मकानों को हाउस टैक्स में राहत देने का वादा
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र में आदर्श पार्क बनाने,उनमें दिव्यांगो के लिए विशेष सुविधा देने का वादा भी किया है। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स और फेरी वालों व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद और निकायों में अत्याधुनिक सभागार बनाने का वादा किया
  • वहीं  सभी स्थानीय निकायों में पानी और सीवरेज कनेक्शन फीस को करेंगे माफ, जल निकासी का समाधान, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, छात्रों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनाना, सफाई व्यवस्था को और बेहतर करना, स्ट्रीट लाइट की संख्या दोगुनी करना, गरीब परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना, इलेक्ट्रिक बसें चलाना, श्मशान घाट में स्वर्ग रोहिणी वाहन उपलब्ध करवाने का वादा। पार्किंग की समस्या का समाधान करना और मजबूत सड़कों का निर्माण, लावारिस पशुओं से राहत देने का वादा किया है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular