Wednesday, December 31, 2025
Homeहरियाणारोहतकभाजपा और कांग्रेस जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, चुनाव प्रचार के लिए...

भाजपा और कांग्रेस जारी करेगी अपना संकल्प पत्र, चुनाव प्रचार के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

रोहतक. शांति प्रकाश जैन : स्थानीय निकाय के चुनाव प्रचार के लिए केवल एक सप्ताह शेष बचा है। प्रदेश के दो प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। जिसमें हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया है।

रोहतक के तीन लाख उन्नीस हजार मतदाता दो मार्च को मतदान करके मेयर पद के पांच उम्मीदवार और 22 पार्षदों के लिए 122 प्रत्याशियों के निर्णय एवीएम मशीनों में बंद करेंगे। वहीं परिणाम 12 मार्च को घोषित होंगे।

भाजपा के कार्यकर्ता पड़ोसी राज्य दिल्ली में पार्टी जबरदस्त जीत से अति उत्साहित हैं और उत्साह में नगर निगम रोहतक मेयर का पद और 22 पार्षदों में दो-तिहाई बहुमत का दावा करने से नहीं चुक रहे हैं। पार्टी ने वार्ड वाइज संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त किए हैं जो हर वार्ड में बैठकें करके वोटरों के रुझान का आंकलन कर रहे हैं। भाजपा ने 9 सीटें नेताओं कि चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया है।

प्रदेश के अनेक मंत्रियों को एक या दो जिले का संयोजक नियुक्त किया है जिससे उनकी लोकप्रियता भी और चुनाव प्रबंधन का पार्टी को पता चल सकेगा। रोहतक जिले में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक प्रदीप जैन ने निगम के सभी वार्डों के बनाए गए वार्ड प्रमुख और वार्ड सह-प्रमुख से कर्मवार ब्यौरा प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने विजय श्री प्राप्त करने का परामर्श भी दिया है।

रोहतक स्थित कमल मंगल कार्यालय से 24 फरवरी को भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जारी होगा जिसमें अनेक लोभ-लुभावनी घोषणाएं होंगी, साथ ही इसी दिन 24 फरवरी को पुराने आटीआई मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित होगी जिसमें प्रदेशस्तर के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कसली है और ड्यूटियां लगा दी है।

प्रचार दात्यिव संभालने वालों को मोहल्ला और कॉलोनी स्तर पर छोटी बैठकें आयोजित करके पार्टी का प्रचार करने का दात्यिव भी सौंपा गया है। पार्टी कार्यालय में जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, राजकुमार सहगल, कमल सिंह सैनी, रमेश भाटिया, रेणु डाबला, नवीन ढुल आदि नेता बैठक करके भाजपा प्रत्याशियों कि विजयश्री हासिल करके रणनीति बना रहे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस कि करारी हार से कार्यकर्ता निराश हैं पर उनके हरियाणा में हौसले काफी बुलंद है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक से कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बत्रा से आस है कि वे निगम रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशियों की सफलता में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें हर गुट के नेता को शामिल करके जीत सुनिश्चित करने में लगे है । कांग्रेस भी निकाय चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी लेकिन अभी उसके लिए तारीख घोषित नहीं हुई है।

नगर निगम रोहतक के हुए दो चुनाव में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा ने विजय हासिल की थी। मेयर के तीसरे चुनाव में मतदाता किस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाते हैं ये तो 12 मार्च की मतगणा के बाद ही पता चलेगा।

RELATED NEWS

Most Popular