Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणानशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में होगा राज्य...

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Minister Krishna Kumar Bedi) 18 नवम्बर को नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान की वर्षगांठ पर सभी जिला स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसमें युवाओं को नशे से दूरे रहने के लिए सचेत एवं जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की गतिविधियों की रिपोर्ट, फोटो व विवरण विभागीय हरियाणा ड्रग एब्यूज मॉनिटरिंग सिस्टम नामक पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए ताकि ताकि जिले के कार्यों को राज्य व केंद्र स्तर पर प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया जा सके।

प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

जिला स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular