Saturday, February 14, 2026
Homeहरियाणाउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे अवॉर्ड, 14 नवंबर तक...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे अवॉर्ड, 14 नवंबर तक करें आवेदन

कैथल : महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हर वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाता है। पात्र महिला 14 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवर्स अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी पुरस्कार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के कमरा नंबर 301 में आवेदन जमा करवा सकती हैं। प्रार्थी पुलिस वेरिफिकेशन उपरांत तथा पूर्ण डाटा सहित फाइल बना कर ही जमा करवाएं। योग्यता व अन्य जानकारी www.wedhry.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular