Friday, September 20, 2024
HomeहरियाणाHaryana News : यमुना नदी में नहाने गए तीन बच्चों की मौत...

Haryana News : यमुना नदी में नहाने गए तीन बच्चों की मौत , गांव में पसरा मातम

हरियाणा के पलवल में यमुना नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। करीब आठ बजे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पूजा (12), ममता(10) व करण (11) के नाम से हुई है। तीनों बच्चें रविवार को यमुना नदी में नहाने गए थे। अचानक तीनों बच्चे नहाते समय यमुना नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यमुना नदी से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular