Thursday, August 6, 2026
Homeखेल जगतRohtak News : रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक ने गुवाहाटी में हुई...

Rohtak News : रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक ने गुवाहाटी में हुई 20 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक व बी एस एन एल मुख्यालय नई दिल्ली में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत अरविन्द पाल दहिया ने दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुएं, 11 से 13 नवम्बर 2024 को इंदिरा गांधी फुटबॉल स्टेडियम गुवाहाटी में हुई 20 वी अखिल भारतीय बी एस एन एल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर वॉक 2 घंटे 31 मिनट 30 सेकेंड मे पूरी करके लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।

वहीं प्रथम स्थान पर उड़ीसा और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के एथलीट रहे।इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों के बी एस एन एल के एथलीटों ने हिस्सा लिया। बता दें दहिया ने पटियाला में हुई 19 वी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल जीता था और अहमदाबाद में हुई 18 वी एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular