Tuesday, October 20, 2026
Homeदेशहरियाणा में पहली बार बिजली सप्लाई करेगी निजी कंपनी, पूरे प्रदेश में...

हरियाणा में पहली बार बिजली सप्लाई करेगी निजी कंपनी, पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी विरोध में उतरे, पुतले फूंके

हरियाणा में पहली बार निजी कंपनी बिजली वितरण करेगी। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिया है। इसके विरोध में बिजली कर्मचारियों ने गुरुग्राम नूंह, रोहतक, हिसार समेत पूरे पद्रेश में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले भी फूंके गए।

रोहतक में धरना देते बिजली कर्मी । (फोटाे : गरिमा टाइम्स(

कर्मचारियों का आरोप है कि यह कदम सरकारी बिजली निगम को कमजोर करने और नौकरियों को खतरे में डालने वाला है।

वहीं रोहतक में बिजली कर्मचारियों ने निगम के निजीकरण के विरोध में 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिन के हड़ताल का ऐलान किया गया है और कहा गया है की यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। यदि हड़ताल के दौरान को फॉल्ट हुआ तो उसे ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं होगा। ब्लैक ऑट की संभावना बढ़ जाएगी। इससे आम उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

रोहतक में प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।

वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील करने की बात कही है। वहीं, बिजली कर्मचारियों और विपक्ष ने भी फैसले पर चिंता जताई है।

RELATED NEWS

Most Popular