Friday, February 13, 2026
Homeदेशजिला ग्रीवेंस कमेटियों के लिए अधिसूचना जारी, सीएम सैनी को गुरुग्राम की...

जिला ग्रीवेंस कमेटियों के लिए अधिसूचना जारी, सीएम सैनी को गुरुग्राम की मिली जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने मासिक बैठकों के लिए जिला ग्रीवेंस कमेटियों के लिए अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री और राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  कैबिनेट मंत्री अनिल विज कैथल और सिरसा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रोहतक और हिसार जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा भिवानी और जींद, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रेवाड़ी और पंचकूला, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा महेंद्रगढ़ जिला की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये है पूरी लिस्ट  

यह आदेश हरियाणा के कार्यवाहक चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी किए गए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular