शांति प्रकाश जैन.रोहतक : दो मार्च 2025 को होने वाले नगर निगम रोहतक के चुनाव में मतदाता ट्रिपल भाजपा सरकार बनाएंगे या नही, यह सस्पेंस मतदाताओं के मध्य उभरकर सामने आया है।
भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जाती है कि आज सांय तक कांग्रेस की फाइनल सूची जारी हो सकती है।
पिछले नगर निगम के हुए मेयर चुनाव में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा भी विजयी रह चुकी है अब मतदाता दो मार्च को होने वाले चुनाव में कांग्रेस या भाजपा को दूसरा अवसर देंगे या नहीं यह प्रश्न चिन्ह का विषय है।
रोहतक नगर निगम में कुल 22 वार्ड शामिल है। निगम क्षेत्र में लगभग 3 लाख 19 हजार मतदाता है। जिसमें 1 लाख 65 हजार पुरुष मतदाता व 1 लाख 53 हजार महिला मतदाता शामिल है। रोहतक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख मतदाता है जबकि कलानौर सुरक्षित और गढी सांपला किलोई क्षेत्र के मतदाता है। नगर निगम रोहतक के चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता निर्णायक भूमिका में हो सकते है।
रोहतक विधानसभा क्षेत्र, कलानौर सुरक्षित क्षेत्र का कुछ हिस्सा तथा गढ़ी सांपला किलोई का भी कुछ भाग शामिल है। रोहतक नगर निगम में कलानौर सुरक्षित क्षेत्र का निगम के वार्ड न. 1, 2, 3, 4, 5 तथा वार्ड 21 व 22 का कुछ भाग शामिल है।
वहीं सुनारियां कलां, सुनारियां खुर्द, कन्हैली, पहरावर, बोहर, बलियाणा व खेड़ी साध के ग्रामीण मतदाता नगर निगम रोहतक के शामिल है जो मेयर के चुनावों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभा सकते है। भाजपा ने रोहतक नगर निगम मेयर के पद के लिए वाल्मीकि समाज के एक वरिष्ठ नेता राम अवतार वाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि राम अवतार वाल्मीकि ने कलानौर सीट से 3 बार विधायक का चुनाव लड़ा और पराजय का मुंह देखना पड़ा। वर्तमान में वह भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है। इससे पूर्व वह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। अब तक 3 विधानसभा चुनाव में राम अवतार वाल्मीकि को शहरी क्षेत्र में सदा बढ़त प्राप्त होती आई है। भाजपा ने पार्षद पद के लिए अपनी फाइनल सूची भी जारी कर दी है और प्रत्याशियों ने अपना प्रचार भी आरंभ कर दिया है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि कांग्रेस अपना मेयर पद का प्रत्याशी सूरजमल किलोई को घोषित कर सकती है। चौदह मार्च तक रोहतक नगर निगम के मेयर के पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया है। 17 मार्च नामांकन दाखिल कराने की अंतिम तिथि है। उसी दिन मेयर पद और पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र भरने का जोर शोर रहेगा। प्रत्याशी पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र भरने जाएंगे, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।