Wednesday, September 18, 2024
HomeदेशHaryana Monsoon update : हरियाणा के 19 जिलों में मानसून का बेसब्री...

Haryana Monsoon update : हरियाणा के 19 जिलों में मानसून का बेसब्री से इंतजार, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, जानें- लेटेस्ट अपडेट

Haryana Monsoon update : हरियाणा में मानसून कमजोर और सुस्त पड़ा हुआ। सम्पूर्ण राज्य में अभी तक मानसून का प्रदर्शन निराशा जनक रहा है। हरियाणा में केवल एक दो जिलों को छोड़कर अधिकतर 19 जिलों में लगातार मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

1 जुलाई से 30 जुलाई तक केवल 115 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस दौरान हरियाणा में सामान्य बारिश 197 मिलीमीटर दर्ज होती है जो सामान्य से -42 % कमी बनी हुई है। धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में बारिश के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जो सामान्य से अधिक बने हुए हैं साथ ही लगातार कमजोर पश्चिमी दक्षिणी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार पसीने वाली चिपचिपी उमसभरी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। परन्तु मंगलवार को हरियाणा एनसीआर में में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेकों स्थानों पर खंड बरसात देखने को मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में राजस्थान पर बनीं हुईं हैं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्रों का प्रभाव भी लगातार दक्षिणी और मध्यवर्ती राज्यों पर देखने को मिल रहा है। ये सभी मौसम प्रणालियों ने लगातार मानसून टर्फ को हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी राज्यों पर बनाए रखा जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून कमजोर और सुस्त पड़ा हुआ है। हालांकि कल एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल के उत्तरी हिस्सों पर बनेगा और आज़ एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने से सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम बारिश की 31-4 अगस्त के दौरान सम्भावना बन रही है।

मंगलवार से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून हवाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेकों स्थानों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके पर भारतीय मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular