Monday, July 28, 2025
HomeदेशHaryana Monsoon: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ा जोर, मौसम विभाग ने...

Haryana Monsoon: हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ा जोर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- रोहतक समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

Haryana Monsoon: पिछले तीन चार दिनों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पड़े कमजोर मानसून में एक बार फिर से ऊर्जा मिलने लगी है। सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आए  विफा तूफान के अवशेष से बना डिप्रेशन दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे हुए मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा निर्मित वेदर प्रिडिक्टेबल मॉडल के अनुसार डिप्रेशन पहले लग रहा था कि यह राजस्थान जाएगा लेकिन अब इसमें हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। कल से अब यह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय सर्कुलेशन के रूप में अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। जिसकी वजह से मानसून टर्फ भी जो वर्तमान परिदृश्य में राजस्थान पर बनीं हुईं हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 28-31 जुलाई के दौरान तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

सोमवार को हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। आने वाले तीन दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की लय बरकरार रहेगी। हालांकि अगस्त महीने की शुरुआत के दो तीन दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। परन्तु उसके बाद मानसून टर्फ जो वर्तमान में राजस्थान पर है जो धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर और 3-4 अगस्त के के दौरान एक बार फिर से हिमालय की तलहटी में आ जाएगी। जिसके चलते मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा के उत्तरी जिलों उत्तरप्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश मे भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी का आगाज देखने को मिलेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular