Sunday, September 20, 2026
HomeदेशHaryana Monsoon : हरियाणा में बरसात का दौर फिर शुरू होगा, जानें-...

Haryana Monsoon : हरियाणा में बरसात का दौर फिर शुरू होगा, जानें- मौसम का लेटेस्ट हाल

Haryana Monsoon Update : उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा में मानसून के फिर से सक्रिय हाेने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में 21 से 24 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया, मानसून ट्रफ दक्षिण की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 20 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 94.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (147.5 मिलीमीटर) से अब तक 36% कम हुई है। मानसून के प्रवेश 1 जुलाई से अब तक राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्तिथि उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है। हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए दिन के तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular