Monday, October 21, 2024
Homeदिल्लीHaryana Ministers: हरियाणा में मंत्रिमंडल का बंटवारा हुआ , CM सैनी ने...

Haryana Ministers: हरियाणा में मंत्रिमंडल का बंटवारा हुआ , CM सैनी ने गृह-वित्त समेत 12 विभाग विभाग अपने पास रखे , देखिये लिस्ट

हरियाणा में नई सरकार के गठन के तीन दिन बाद ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह और वित्त के अलावा, वह योजना, आबकारी और कराधान, नगर और ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क और कानून मंत्रालय अपने पास रखे हैं ।

 

मंत्रियों के विभागों में अनिल विज, जो अंबाला कैंट से विधायक हैं और पूर्व सरकार में गृहमंत्री थे, को श्रम, ऊर्जा और परिवहन विभाग दिए गए हैं। आरती सिंह राव को स्वास्थ्य, आयुष समेत 3 विभाग सौंपे गए हैं। राव नरबीर सिंह को उद्योग, वन और पर्यावरण विभाग मिले हैं। महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा का कार्यभार सौंपा गया है। विपुल गोयल को राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन विभाग दिए गए हैं। अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा को कोऑपरेटिव, जेल, ऊर्जा, हेरिटेज & टूरिज़्म डिपार्टमेंट दिया गया । श्याम सिंह राणा को कृषि और किसान कल्याण विभाग, जबकि कृष्ण कुमार बेदी को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और एससी/बीसी कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। श्रुति चौधरी महिला और बाल विकास विभाग का कामकाज संभालेंगी।

देखिये लिस्ट —

Haryana Ministers

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular