Sunday, February 23, 2025
Homeदिल्लीWeather Update : हरियाणा में फिर रंग बदलने वाला है मौसम, IMD...

Weather Update : हरियाणा में फिर रंग बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें-लेटेस्ट अपडेट…

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक से बदल जा रहा है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह शाम मीठी ठंड अपने रंग दिखा रही हैं। दोपहर के वक्त गर्मी का असर महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में लगातार धरातलीय हवाएं चलने से और उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से हरियाणा, र दिल्ली एनसीआ में तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। 15 फरवरी उसके बाद 19 फरवरी और फिर 24 फरवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में बार बार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। वहीं 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार में तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में पिछले कुछ दिनों से ठंड के तेवरों को ढीला कर दिया है। फरवरी महीने में रिकॉर्ड तोड तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं। वहीं गुरुवार रात से  5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है जिसके कारण शुक्रवार सुबह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular