Saturday, September 28, 2024
HomeदेशHaryana Mausam Updates : हरियाणावासी भीषण गर्मी और लू के लिए हो...

Haryana Mausam Updates : हरियाणावासी भीषण गर्मी और लू के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Mausam Updates : हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में लगातार गर्मी और लू के तेवर प्रचण्ड होते जा रहे हैं। दिन और रात का तापमान भी धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात का पारा उफान पर है साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में सुबह से शाम तक सूर्य के तेवर तल्ख़ किये हुए साथ ही साथ लगातार पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से गर्मी अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज किए हुए हैं। इसके अलावा बीच बीच में 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल रही है। जो गर्मी के तेवरों को और अधिक प्रभावी बनाएं हुए जिससे सम्पूर्ण इलाके से नमी को सोख रही है। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर पश्चिमी जिलों में भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लूं और ज्यादा उग्र होने की संभावना बन रही है।

इसीलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आने बाले एक सप्ताह तक आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आमजन को गर्मी और लूं से रूबरू होना पड़ रहा है दोपहर के समय आमजन घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 43.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular