Tuesday, September 22, 2026
HomeहरियाणाHAU का हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने किया दौरा

HAU का हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने किया दौरा

हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम दास ने की। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।

बैठक में कुलपति प्रो बलदेव राज काम्बोज सहित समिति के सदस्य विधायक सावित्री जिंदल, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक सरदार जरनैल सिंह, विधायक रामकरण, विधायक रणधीर पनिहार तथा विधायक अर्जुन चौटाला उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम दास ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत किस्म के बीजों, नवीनतम तकनीकों, अनुसंधान कार्यों एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों के कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होने के साथ साथ उनकी आय में वृद्धि हो रही है। समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान कृषि विकास, किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि अनुसंधान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

समिति के सदस्यों को कुलपति प्रो. काम्बोज ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नवाचारों एवं अनुसंधान गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। विधायकों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का अवलोकन भी किया। इनमें ऑरगेनिक फार्म, एग्री टूरिज्म सेंटर तथा सेंटर फॉर माइक्रोप्रोपेगेशन एंड डबल हेपलोएड लैब (टिश्यू कल्चर लैब) शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने इन इकाइयों में संचालित गतिविधियों, आधुनिक तकनीकों तथा किसानों एवं विद्यार्थियों के लिए उनकी उपयोगिता के बारे में समिति सदस्यों को जानकारी दी।

समिति के सदस्यों ने विश्वविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular