Friday, August 14, 2026
HomeहरियाणाSuicide : तानों तथा मारपीट से खफा महिला ने जहर खाकर की...

Suicide : तानों तथा मारपीट से खफा महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पढ़ें- पूरा मामला

जींद। चौपडा पत्ती नरवाना में मारपीट तथा तानों से खफा महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर सास समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौपडा पत्ती निवासी कृष्ण की पत्नी रोशनी ने संदिग्ध हालात के चलते सल्फास की गोलियां निगल ली। जिसे पहले नरवाना नागरिक अस्पताल तथा बाद में जींद के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान रोशन ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

मृतका के पति कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुन्नी देवी, छोटा भाई संजय तथा उसकी पत्नी मीना उसकी पत्नी को परेशान करते थे। अक्सर उसे ताने देते थे। मारपीट भी की गई। उसकी पत्नी ने तीनों के बारे में बताया था। घटना के समय वह आंगन में था। उसकी पत्नी कमरे में चली गई। कुछ समय के बाद बाहर आई और बताया कि उसने तीनों से परेशान होकर सल्फास की गोलियां खाई हैं।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतका के पति कृष्ण की शिकायत पर उसकी मां मुन्नी देवी, भाई संजय तथा उसकी पत्नी मीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular