Monday, July 27, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दो आईएएस अधिकारीयों को किया सेवानिवृत

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दो आईएएस अधिकारीयों को किया सेवानिवृत

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आज यहां हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृति के अवसर पर उनको समारोहपूर्वक विदाई दी। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत वाल्गद आज 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त हुए जबकि विकास यादव हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे।

हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित विदाई समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इन अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा के दौरान विभिन्न कार्यों को कुशलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रसाद ने अधिकारियों को अच्छा प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा टीम वर्क की भावना से काम किया है। उन्होंने विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ अपने प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular