Friday, August 7, 2026
HomeदेशHaryana Heatwave : हरियाणा में आग उगलने वाली गर्मी का सिलसिला जारी,...

Haryana Heatwave : हरियाणा में आग उगलने वाली गर्मी का सिलसिला जारी, रोहतक सबसे गर्म शहर

Haryana Heatwave : हरियाणा में आग उगलने वाली गर्मी ने अपने तीखे तेवरों को अख्तियार किए हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात का पारा में उफान देखने को मिल रहा है। शनिवार को हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म शहर रहा जहां पारा 44.6 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर लगातार पश्चिमी गर्म मरूस्थलीय शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों ने सम्पूर्ण इलाके में तापमान में सामान्य से अधिक बने हुए और जलती तपती गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज़ किए हुए हैं क्योंकि गर्म और शुष्क हवाओं ने वातावरण से धीरे-धीरे नमी को सोख लिया है। शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है कुछ स्थानों पर हीट बेब लूं की स्थिति बनी हुई है। रोहतक में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, वहीं आने दिनों में आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है ।इस मौसम प्रणाली का असर शनिवार शाम से रविवार रात्रि तक रहेगा जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

देखें कहां कितना रहा तापमान…

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular