Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशहरियाणा में सुहागरात पर दूल्हे की मौत, दुल्हन करती रही रात भर...

हरियाणा में सुहागरात पर दूल्हे की मौत, दुल्हन करती रही रात भर इंतजार, पेड़ पर लटका मिला शव

हरियाणा के पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत का मामला सामने आया है। सुबह उसका शव खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय हरदीप गांव खोतपुरा का रहने वाला था। वह पानी का ट्रैक्टर चलाता था। उसकी 16 जून को शादी हुई थी। 17 जून को उसकी सुहागरात थी। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया।  दुल्हन रात भर उसका इंतजार ही करती रही, लेकिन वह सुबह तक भी नहीं लौटा।

मंगलवार को सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को इसके बारे में बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला।

वहीं परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या की और उसे फंदे पर लटका दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

RELATED NEWS

Most Popular