Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में छात्र पढ़ेंगे महाराजा अग्रसेन की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में छात्र पढ़ेंगे महाराजा अग्रसेन की जीवनी, पाठ्यक्रम में की जाएगी शामिल

विजय बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को शुरू किया जाना बेहद जरूरी है। कलयुग के अवतारी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में डालकर बच्चो को निडर,शूरवीर व आत्मविश्वास कायम करने की प्रेरणा उत्तपन करने से एक नया उदाहरण समस्त देश के लिए पेश होगा।

चंडीगढ़। हरियाणा में अग्रवाल समाज की सबसे प्रभावी संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रयासों ने आखिर राह पकड़ ली है। हरियाणा सरकार ने उनकी बड़ी मांगें मानते हुए कहा है कि अब स्कूलों में महाराजा अग्रसेन की जीवनी भी पढ़ाई जाएगी, इन्हे पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराजा के नाम पर पीठ स्थापित करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, अग्रवाल सम्मेलन की मांग पर अग्रोहा में महिला कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और उत्तर भारत प्रभारी विजय बंसल एडवोकेट

विजय बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज देश की सेवा में, सामाजिक कार्यो में व देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए टैक्स के माध्यम से सहयोग करने में सबसे अग्रणी है। हरियाणा सरकार ने बड़ी मांग मानी है। प्राथमिक स्कूलों के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल होगी। यह जीवनी पांचवीं कक्षा के हिंदी विषय में पढ़ाई जाएगी। विद्यार्थी अब महाराजा अग्रसेन के जीवन से समाजवाद का पाठ सीखेंगे। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री कंवर पाल का आभार प्रकट किया है।

विजय बंसल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सबसे अग्रर्णी थे जिन्होंने संसार को एक धागे ने पिरोते हुए भेदभाव को खत्म किया और अपने राज्य में आने वाले प्रत्येक परिवार को एक रुपया एक ईंट देने का संकल्प लिया था। महाराजा अग्रसेन अहिंसा के पुजारी थे जिन्होंने पशु बलि के खिलाफ थे। कुरुक्षेत्र में हुए महाभारत के युद्ध मे अपने पिता सहित युद्ध किया। महाराजा अग्रसेन का योगदान आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। ऐसे में अगर हम बच्चों को महाराज अग्रसेन की जीवनी पढाएंगे तो बच्चे शूरवीर, साहसी और निडर होंगे, तथा अपने देश की सेवा के प्रति उनकी लगन भी बनेगी। वो एक अच्छे समाज का निर्माण करेंगे साथ ही देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

विजय बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को शुरू किया जाना बेहद जरूरी है। कलयुग के अवतारी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में डालकर बच्चो को निडर,शूरवीर व आत्मविश्वास कायम करने की प्रेरणा उत्तपन करने से एक नया उदाहरण समस्त देश के लिए पेश होगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular