Wednesday, July 29, 2026
Homeदेशहरियाणा कांग्रेस नेताओं का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन : राजभवन घेराव से...

हरियाणा कांग्रेस नेताओं का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन : राजभवन घेराव से पहले पुलिस ने रोका, भूपेंद्र हुड्डा बोले- मनमानी पर उतरी सरकार

हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में  गौतम अडानी और मणिपुर हिंसा को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया।

राजभवन का घेराव से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। कांग्रेसियों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को लाघंने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस कार्रवाई से गुस्साएं कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी करने पर उतरी है। सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन लागत जरूर दो गुनी हो गई है। यही वजह है कि आम आदमी सहित किसान भी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने पर कहा कि हरियाणा में किसान 24 फसलें उगाते ही नहीं हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular