Monday, April 13, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा निकाय चुनाव : AAP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता बोले- सभी सीटों...

हरियाणा निकाय चुनाव : AAP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता बोले- सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को प्रदेश के तीन नगर निगमों (अंबाला, पंचकूला, सोनीपत), नगर परिषद रेवाड़ी, तीन नगर पालिकाओं (सांपला, धारूहेड़ा, उकलाना) के आम चुनाव और विभिन्न निकायों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा का आम आदमी पार्टी ने स्वागत करती है।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने चुनाव कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी हरियाणा के सभी चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ पर पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा “हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत और ईमानदार राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर चुकी है। हम नगर निगम के महापौरों से लेकर वार्ड पार्षदों तक, हर पद पर शिक्षित और समर्पित उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे। हरियाणा की जनता अब भाजपा और कांग्रेस की जाति-धर्म और झूठ की राजनीति से ऊब चुकी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी लोग बदलाव चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की नीतियां और पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किए जा रहे जनहित कार्य (जैसे मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक, सभी महिलाओं को 1000/1500 रुपये) से हरियाणा के लोग बेहद प्रभावित हैं। हरियाणा के लोग मन बना चुके हैं कि जो सुविधाएं दिल्ली और पंजाब के लोगों को मिल रही हैं, वही सुविधाएं हरियाणा में भी होनी चाहिए। 10 मई को होने वाला मतदान केवल वोटिंग नहीं, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की नींव होगा।

RELATED NEWS

Most Popular