Saturday, September 21, 2024
HomeहरियाणारोहतकHaryana Assembly Election updates : रोहतक जिले में 8 लाख 31...

Haryana Assembly Election updates : रोहतक जिले में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता डालेंगे वोट, 831 मतदान केंद्र बनाए गए

Haryana Assembly Election updates : रोहतक के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला की चारों विधानसभाओं में 8 लाख 31 हजार 166 मतदाता हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में आगामी 5 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में से 4 लाख 40 हजार 22 पुरुष मतदाता, 3 लाख 91 हजार 144 महिला मतदाता हैं। जिला में 831 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि महम-60 विधानसभा क्षेत्र में 217 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस विधानसभा में एक लाख 98 हजार 359 मतदाताओं में से एक लाख 5 हजार 877 पुरुष मतदाता, 92 हजार 482 महिला मतदाता हैं।

गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा विधानसभा में 2 लाख 20 हजार 35 मतदाताओं में से एक लाख 17 हजार 669 पुरुष मतदाता तथा एक लाख 2 हजार 366 महिला मतदाता हैं।

रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में 180 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा विधानसभा में एक लाख 97 हजार 460 मतदाताओं में से एक लाख 2 हजार 114 पुरुष मतदाता, 95 हजार 346 महिला मतदाता हैं।

कलानौर-63 विधानसभा (अजा) विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 312 मतदाताओं में से एक लाख 14 हजार 362 पुरुष मतदाता एवं एक लाख 950 महिला मतदाता हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular