Tuesday, November 25, 2025
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया

CM नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया

Haryana Assembly Election :  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाड़वा विधानसभा से केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाड़वा की इस ऐतिहासिक धरती पर उमड़े जनसमूह को देखकर मैं उत्साहित हो गया हूं। लाड़वा मेरा घर है और मुझे मेरे घर पर पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार तीसरी बार बनाने में लाडवा से कमल खिलाएंगे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता द्वारा दी गई यह सम्मान की पगड़ी मूल्यवान है और यह सम्मान केवल मुख्यमंत्री नायब सैनी का नहीं, बल्कि लाड़वा के एक-एक नागरिक का है। श्री सैनी ने वादा किया कि इस सम्मान को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा और इसे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि भाजपा हरियाणा एक, हरियाणवी एक के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश के लोगों को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटना चाहती है। कांग्रेस की मानसिकता छोटी है। आज लाड़वा की इस एतिहासिक धरती पर कहना चाहता हूं कि यह चुनाव राजनीतिक दलों का चुनाव नहीं, बल्कि न्याय और अन्याय का युद्ध है। उन युवाओं के लिए न्याय का युद्ध है जिन्हें हमने नौकरी दी और कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने रुकवा दी। युवा 5 अक्टूबर को कांग्रेस को इसका जवाब देंगे।

RELATED NEWS

Most Popular