Friday, October 18, 2024
HomeदेशHaryana Cabinet Meeting : सीएम नायब सिंह सैनी ने 18 अक्टूबर को...

Haryana Cabinet Meeting : सीएम नायब सिंह सैनी ने 18 अक्टूबर को बुलाई पहली कैबिनेट मीटिंग, कई अहम फैसले लिए जा सकते

Haryana Cabinet Meeting : हरियाणा सरकार (Haryana Government) का गठन होने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

हरियाणा मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार 18 अक्टूबर, 2024 को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चण्डीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकार अहम फैसले ले सकती है।

 

बता दें नायब सिंह सैनी को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर 11 कैबिनेट मंत्रियों और 2 राज्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

ये मंत्री बने

नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में श्री अनिल विज,  कृष्ण लाल पंवार, श्री  राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, श्री विपुल गोयल, डॉ अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा,  रणबीर गंगवा,  कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी तथा कुमारी आरती सिंह राव शामिल हैं। इनके अलावा, राजेश नागर तथा गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular