Friday, August 14, 2026
Homeदेशहरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सीधा प्रवेश लेने वाले...

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सीधा प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, पढ़ें…

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों को शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में सीधा प्रवेश लेने वाले अथवा विद्यालय परिवर्तन किए जाने वाले छात्रों/छात्राओं के अनिवार्य दस्तावेज विद्यालय में प्रवेश दिए जाने की तिथि से एक माह तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड करने होंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष प्रो० डॉ० पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल ने बताया कि कक्षा दसवीं में दाखिला लेने के लिए कक्षा नौवीं/दसवीं की अंकतालिका/रिपोर्ट कार्ड, एसएलसी /टीसी की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एसएलसी/टीसी अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार कक्षा बारहवीं में दाखिला लेने हेतु कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र, कक्षा ग्यारहवीं/बारहवीं की अंकतालिका/रिपोर्ट कार्ड, एस.एल.सी./टी.सी. की प्रमाणित प्रति एवं अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों की सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित एस.एल.सी./टी.सी. अपलोड करें।

इसके अतिरिक्त विद्यालय ऐसे सभी छात्रों/छात्राओं के माता-पिता द्वारा नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र भी साथ में अपलोड करवाना जरूरी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular