Thursday, August 14, 2025
Homeदेशहरियाणा बोर्ड ने डी.एल.एड. के छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

हरियाणा बोर्ड ने डी.एल.एड. के छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 के छात्र-अध्यापकों को सितम्बर-2025 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु मर्सी चांस दिया गया है।

जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो० डॉ० पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020 व 2021 के छात्र-अध्यापक/अध्यापिकाएं जिन्होंने डी.एल.एड. दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम व द्वितीय वर्ष में एक विषय/अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है, ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों को डिप्लोमा पूर्ण करने के लिए एक मर्सी चांस प्रदान किया गया है। संबंधित छात्र अध्यापक/अध्यापिकाएं प्रत्येक वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 10,000/-रूपये सहित 20 अगस्त-2025 तक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र अध्यापक/अध्यापिकाएं ऑफलाइन आवेदन-फार्म व फोटो सम्बन्धित संस्था से सत्यापित करवाने उपरान्त शिक्षा बोर्ड कार्यालय में दस्ती जमा करवा सकते हैं। जो संस्थाएं बंद हो चुकी हैं, उनसे सम्बन्धित छात्र अध्यापक/अध्यापिकाएं ऑफलाइन आवेदन फार्म सम्बन्धित जिला डाईट से सत्यापित करवा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

यदि किसी संस्था को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे ई-मेल आई.डी. [email protected] व दूरभाष नम्बर 01664-254305 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular