Friday, October 25, 2024
Homeदेशहरियाणा विधानसभा सत्र शुरू : CM सैनी ने विधायक पद की शपथ...

हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू : CM सैनी ने विधायक पद की शपथ ली, हरविंदर कल्याण स्पीकर और डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा बने डिप्टी स्पीकर

Haryana Assembly Session : हरियाणा विधानसभा का सत्र आज यानि शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सीनियर विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई।

जिसके बाद रघुवीर कादियान ने सबसे पहले सीएम नायब सिंह सैनी को विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ दिलाई। मंत्री अनिल विज ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। इसके बाद मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री अरविंद शर्मा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई ।

हरविंदर कल्याण

शपथ के बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ। बीजेपी के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को सर्वसम्मति से विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने ही हरविंदर विधायक कल्याण का नाम रखा।

वहीं वहीं जींद सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बनने वाले डाॅक्टर कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।  कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने  मिड्ढा नाम का प्रस्ताव रखा।

डिप्टी स्पीकर बने कृष्ण मिड्ढा

हरविंदर कल्याण भाजपा के के पुराने नेता हैं। वो घरौंडा विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।  हरविंदर कल्याण घरौंडा सीट से 2014, 2019 और 2024 के चुनाव में लगातार तीन बार जीत चुके हैं।

 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी। पहली बार 40 नए विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular