Saturday, March 14, 2026
Homeहरियाणाहरीश पेलक वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

हरीश पेलक वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

जिला पलवल के होनहार युवा, समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में फर्स्ट एड लेक्चरर हरीश पेलक को रूस की राजधानी मास्को में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह महोत्सव 16 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होगा।

हरीश पेलक ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद से एम.एससी. (कंप्यूटर साइंस) की उसने पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.एस.डब्ल्यू. (सामाजिक कार्य) और एम.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार) की उपाधियां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हासिल कीं। वर्तमान में राजनीति विज्ञान में पीएचडी. कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह 2016 में भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर और 2018 में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भी भाग लिया। अब 2025 में वे मॉस्को में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे।

हरीश पेलक को इस वैश्विक मंच पर आमंत्रित किया जाना जिले और राज्य के लिए गौरव की बात है। जिले के युवाओं, समाजसेवी संगठनों और शिक्षाविदों ने हरीश पेलक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि हरीश पेलक न केवल पलवल और हरियाणा, बल्कि पूरे भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी समस्त उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता, गुरूजन और दोस्तों को जाता है।

पुरस्कार और सम्मान

  • 2017 – महामहिम राष्ट्रपति द्वारा एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2019 – हरियाणा सरकार का राज्य युवा पुरस्कार (प्रथम स्थान), मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा सम्मानित।
RELATED NEWS

Most Popular