Saturday, September 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकगरीब परिवारों को राहत: लाभार्थियों को बांटे ‘हैप्पी कार्ड’, हरियाणा रोडवेज की...

गरीब परिवारों को राहत: लाभार्थियों को बांटे ‘हैप्पी कार्ड’, हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1,000 किमी तक कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

रोहतक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को वितरित किये जा रहे है। हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए संचालित की जा रही हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना लाभार्थियों के लिए लाभकारी सिद्घ हो रही है।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि सार्वजनिक परिवहन बेड़े में एनसीएमसी कार्ड को खुले तौर पर लागू करने वाला हरियाणा राज्य देश का पहला राज्य है। हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। गरीब परिवारों के सदस्यों को सरकार द्वारा हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत सरकारी बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग सिस्टम से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। इस योजना के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से भी गरीब परिवारों को लाभ दिया जा रहा है।
सतबीर सिंह ने कहा है कि योजना के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किये गए है, जिससे अब उन्हें बसों में सफर करते समय टिकट लेने के लिए पंक्ति में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रकार योजना के लाभार्थियों का समय व धन की बचत होती है। योजना के तहत गरीब परिवारों के सभी सदस्यों को हरियाणा परिवहन की बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई है। प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों के उत्थान के प्रति कृतसंकल्प है।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत हैप्पी कार्ड लाभार्थी मदीना निवासी सुमन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए अच्छी योजना क्रियान्वित की जा रही है। इससे उनका समय व धन की बचत होती है। बैंसी निवासी स्नेहा ने कहा कि वे स्नातक कक्षा में पढ़ रही है तथा उन्हें सरकार की हैप्पी कार्ड योजना का लाभ मिला है। अब उन्हें सफर करते समय टिकट लेने के लिए पंक्ति में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं है। सुनारिया निवासी पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गरीब परिवारों के उत्थान के उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। स्थानीय निवासी मुकेश ने कहा कि हैप्पी योजना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है।
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular