Friday, July 5, 2024
Homeहरियाणागुरनाम सिंह चढूनी बोले- सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे

गुरनाम सिंह चढूनी बोले- सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे

- Advertisment -
- Advertisment -

संयुक्त संघर्ष पार्टी की बैठक कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हुई। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि बैठक में मौजूद राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से विचार विमर्श करके संयुक्त संघर्ष पार्टी बनाई है।

चढूनी ने कहा संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वे खुद  पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं चढूनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी अब संयुक्त संघर्ष पार्टी की किसान विंग होगी। उन्होंने बताया संयुक्त संघर्ष पार्टी जिसका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है।

उन्होंने कहा, यह चुनाव नहीं एक धर्म युद्ध है। क्योंकि देश की राजनीति ने देश को बर्बाद कर दिया है। जिस देश को शहीदियां देकर आजाद करवाया था, उसे आज पूंजीपतियों ने संभाल लिया है। पूंजीपति आम जनता का खून निचोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए एक कमेटी बना दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular