Thursday, September 18, 2025
Homeदिल्लीगुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली...

गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो

सिरसा डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से मंगलवार को बाहर आ गया है । राम रहीम ने फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उनको 21 दिन की फरलो मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम को मंगलवार सुबह पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया। वह पेरोल का समय उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में बिताएंगे।

बता दें कि राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में दोषी करार दिया था। इसके अलावा गुरमीत राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

RELATED NEWS

Most Popular