Thursday, August 13, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU में 87 शिक्षकों की पदोन्नति को हरी झंडी : कार्यकारी परिषद...

MDU में 87 शिक्षकों की पदोन्नति को हरी झंडी : कार्यकारी परिषद बैठक में बजट व वार्षिक रिपोर्ट को दी गई मंजूरी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU Rohtak) की कार्यकारी परिषद की 304वीं बैठक कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास से जुड़े 62 महत्वपूर्ण एजेंडा पर विस्तार से चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।

कार्यकारी परिषद सचिव एवं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। परिषद ने करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत 87 शिक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी प्रदान करते हुए इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सत्र 2026-27 के बजट को स्वीकृति दी गई, वहीं सत्र 2024-25 की बैलेंस शीट और वार्षिक रिपोर्ट को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न विकासात्मक, प्रशासनिक एवं शैक्षणिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने अंत में आभार जताया।

बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस.सी. मलिक, गवर्नर नॉमिनी प्रो. बी.बी. गोयल व प्रो. जे.पी. यादव, डीएचई नॉमिनी डॉ. यशपाल सिंह, फाइनेंस नॉमिनी सुमेर सिंह यादव, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. राहुल ऋषि, प्रो. नीलम जैन, प्रो. हरीश दुरेजा, डॉ. मुकेश तंवर, डॉ. वनिता रोज, डॉ. परम भूषण आर्य, डॉ. रश्मि गोयल, डॉ. ऊषा दहिया, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश कौशिक सहित कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular