Saturday, September 19, 2026
Homeहरियाणागुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर 31 जनवरी को उमरी में...

गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर 31 जनवरी को उमरी में आयोजित होगा विशाल राज्य स्तरीय समारोह

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय समारोह भव्य और विशाल होगा।

हरियाणा सरकार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती को पूरे श्रद्धा और सम्मान के 31 जनवरी को गांव उमरी में मनाएगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इस बैठक में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों के साथ 31 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएँ और समारोह में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता का संदेश देने के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular