Tuesday, June 25, 2024
Homeदेशसोने-चांदी का भाव धड़ाम, सिल्वर 3 दिन में 5200 टूटी, देखें अपने...

सोने-चांदी का भाव धड़ाम, सिल्वर 3 दिन में 5200 टूटी, देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

- Advertisment -
- Advertisment -

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार (23 मई) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,420 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,300 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 3300 रुपए लुढ़के

दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 3300 रुपए की गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम 92,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। बीते तीन दिनों में चांदी की कीमतें 5200 रुपए टूटी हैं। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 97,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। सोमवार को इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार पहुंच गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 35 डॉलर लुढ़ककर 2358.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं और यह 30.55 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular