Friday, September 25, 2026
Homeहरियाणाएचएसआरडीसी में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

एचएसआरडीसी में गार्गी कक्कड़ स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (HSRDC) में गार्गी कक्कड़ को भी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

गुरुग्राम के बैंक कालोनी (न्यू कालोनी) निवासी गार्गी कक्कड़ ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण एवं भवन मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एचएसआरडीसी में स्वतंत्र निदेशक के रूप में मिली भूमिका को वे पूरी गंभीरता के साथ निभाएंगे और निगम से जुड़े कार्यों में अपना सार्थक योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क और पुलों का मजबूत नेटवर्क आमजन के सुगम आवागमन के साथ-साथ विकास की गति के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें इस दायित्व के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रभावी सहयोग देने का अवसर मिलेगा।

RELATED NEWS

Most Popular