Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारक्षाबंधन के मौके पर ऑटो-टैक्सी का फ्री सफर

रक्षाबंधन के मौके पर ऑटो-टैक्सी का फ्री सफर

- Advertisment -
- Advertisment -

हर साल की इस साल भी हरियाणा सरकार की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने जाने के लिए मुफ्त में बस में सफर कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़ शहर की पंजाबी कल्याण सभा संस्था ने रक्षाबंधने के मौके पर महिला यात्रियों को फ्री ऑटो-टैक्सी सेवा देने की व्यवस्था की है। यह विशेष उपहार महिलाओं के लिए है जो अपने भाइयों के पास जाने और वापस आने में किसी भी तरह की परेशानी से बच सकती हैं।

मुफ्त टैक्सी-ऑटो का सफर 

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों से लगातार सामाजिक संस्था पंजाबी कल्याण सभा रक्षाबंधन के त्यौहार पर महेंद्रगढ़ शहर मे महिला यात्रियों के लिए मुफ्त ऑटो-टैक्सी सेवा देता आ रहा है। सामाजिक संस्था पंजाबी कल्याण सभा के उप प्रधान अश्विनी कुमार ने इस संबंध में बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन-बेटियों को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से उनके घर-परिवार तक पहुंचाने के लिए मुफ्त आटो टैक्सी की व्यवस्था की जाती है। यही नहीं किसी भी महिला सवारी या उनके साथ यात्रा करने वाले बच्चे ओर पुरुष से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।  जिन तमाम रुटों पर सरकार के द्वारा कम बसें चल रही हैं उन रूटो और गांवो के लिए स्पेशल निशुल्क आटो टैक्सी योजना को भी शुरु किया गया है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 5 लाख 43 हजार पंजीकृत बेरोजगार, कई लोगों ने नौकरी ना मिलने के कारण की आत्महत्या

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular