Tuesday, March 31, 2026
Homeहरियाणारोहतकटास्क के नाम पर 1 लाख 98 हजार रुपए की ठगी :...

टास्क के नाम पर 1 लाख 98 हजार रुपए की ठगी : रोहतक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 4 दिन के रिमांड पर

रोहतक पुलिस ने टास्क के नाम पर 1 लाख 98 हजार रुपए से ज्यादा की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना साइबर निरीक्षक बाबुराम ने बताया कि सेक्टर 14 निवासी पुनम की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 10.04.2025 को पुनम के पास टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज या जिसमे गलोबल नाम से कम्पनी को रैटिंग करनी है जिसके बदले पूनम को कमीशन दिया जाएगा। पूनम के पास एक काल आया जिसने अपने आपको गलोबल कम्पनी का मैनेजर बताया।

युवक ने पूनम को कहा कि कुछ रुपए लगाने होंगे जिसके बाद कंपनी की तरफ से अच्छा कमीशन दिया जाएगा। जिसके बाद पूनम को रैटिंग देने का कुछ कमीशन भी दिया गया। जिसके बाद पूनम को और पैसे लगाने के लिए कहा गया पूनम ने उनकी बातों में आकर अलग- अलग ट्राक्सजैक्शन मे कुल 1,98,100/- रुपये ट्रासफंर कर दिए। जिसके बाद पूनम को 2,50000/- रुपए लगाने के बारे में कहा। पूनम को शक होने पर  कम्पनी के बारे पता किया तो सामने आया कि इस नाम से की कम्पनी नहीं है जो पैसे लगाकर कमीशन देती हो।

मामले की जांच स.उप.नि अश्वनी द्वारा अमल में लाई गई।  जांच के दौरान आरोपी विजय पुत्र उमाकान्त, राज पुत्र रामगोपाल व रामप्रकाश पुत्र मुलचन्द निवासीगण उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular