Monday, June 30, 2025
Homeहरियाणाऑनलाइन शॉपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी, महिला सहित दो आरोपी...

ऑनलाइन शॉपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार 

ऑनलाइन शोपिंग व डेलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी करने की महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र पुलिस टीम ने ऑनलाइन शोपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी मे महिला व संजय उर्फ गोलू वासीयान गांधीनगर पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 जून को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र पुलिस को दी अपनी शिकायत में सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र वासी महिला ने बताया कि वह घरेलू काम-काजी महिला है। 1 जून 25 को उसने 542 रुपये की ऑनलाइन ड्रेस ऑर्डर की थी। ऑर्डर होने के कुछ समय बाद उसके पास एक अनजान नंबर से काल आई जिसमे उसको बताया गया कि उसके ऑर्डर की डिलीवरी नही हो पायेगी क्योंकि उनको 542 रुपये की पेमेंट नही मिली है। आप ऑर्डर कैंसिल कर दे आपकी 542 रुपये पेमेंट वापस आ जाएगी। जैसे ही उसने ऑर्डर कैंसिल किया तो उसके खाते में 510 रूपये व 32 कोइंस वापस आ गये। उसके बाद उसके पास कॉल आई और दुबारा ऑर्डर करने के लिए बोला और पेमेंट को क्यूआर कोड द्वारा करने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने ऑर्डर किया और पेमेंट की तो उसका ऑर्डर नही हुआ और उसने उस नंबर पर काल करके पूछा तो बताया कि आपने गलत पेमेंट कर दी है। अब उसको कम से कम 2 हजार रुपये की पेमेंट करने होने पर उसके 510 रुपये वापस होंगे। जैसे ही उसने 1490 की पेमेंट की उसके बाद क्यू आर कोड का टाइम आउट हो गया और उसके 1490 रूपए उसके खाते में जमा हो गये।

इस तरह बार-बार क्यू आर कोड मे पैसे जमा करते हुए उसके कुल 8 हजार कट गये। जब उसने इस बारे पूछा तो उसको 8 हजार और जमा करवाने बारे कहा। इस तरह बार-बार पेमेंट करने से उसके कुल 40 हजार जमा हो गये। लेकिन उसको कोई भी पेमेंट वापस नही आई। कुछ समय बाद उसके पास काल आई और उसके खाते की जानकारी मांगी जिससे उसकी पेमेंट वापस की जा सके। जब उसने अपने खाते जानकारी दी तो उसके पास एक ओटीपी आया जैसे ही उसने वो ओटीपी बताया उसके खाते से करीब 1 लाख 23 हजार रुपये कट गये। उसके बाद उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज करके जांच की गई।

थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अजैब सिंह, महिला सिपाही पूजा व मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने ऑनलाइन शोपिंग व डिलीवरी के नाम पर धोखाधङी करने के नाम पर धोखाधङी करने की महिला आरोपी व संजय उर्फ़ गोलू वासीयान गांधीनगर पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular