Friday, February 21, 2025
Homeदिल्लीStampede at New Delhi Station : पूर्व रेल मंत्री लालू यादव बोले-...

Stampede at New Delhi Station : पूर्व रेल मंत्री लालू यादव बोले- रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु; केजरीवाल ने जताया दुख

Stampede at New Delhi Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 10 महिलाओं और 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हुई है। रेलवे ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है। वहीं इस पर पूर्व रेल मंत्री लालू यादव का भी रिएक्शन आया है।

पूर्व रेल मंत्री ने कहा, बहुत दुखद घटना घटी है। यह रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ‘कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ’।

वहीं  इस घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था एवं भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जाने जा रही है। डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर PR करने में व्यस्त है। आमजनों व श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान मीडिया प्रबंधन, VIP लोगों की सुविधा और उनकी व्यवस्था तक ही सीमित है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मों को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ॐ

हादसे पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल……

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने X पर लिखा,-”नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

वहीं इस हादसे पर दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर लिखा- “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। एलएनजेपी अस्पताल में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कई लोग घायल भी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हमारे दो विधायक पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अस्पताल में मौजूद हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular