Tuesday, March 4, 2025
HomeदेशSatpal Sangwan passed away : हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का...

Satpal Sangwan passed away : हरियाणा के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, सीएम सैनी समेत अनेक नेताओं ने जताया शोक

Satpal Sangwan passed away : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर निधन की सूचना से राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी समेत अनेक राजनेताओं ने दुख जताया है।

उनके निधन पर सीएम नायब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X आज चरखी दादरी से टीम हरियाणा के हमारे विधायक श्री सुनील सांगवान जी के पिता जी,वरिष्ठ नेता,पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी सतपाल सांगवान जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

बता दें कि वर्ष 1996 व 2009 में दादरी से विधायक बने थे। भूपेंद्र हुड्डा की कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री रहे हैं। लगातार 6 बार दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़े चुके थे। वर्तमान में उनके बेटे सुनील सांगवान दादरी के विधायक हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular