Saturday, August 15, 2026
Homeदेशकुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दाैरान फायरिंग : एक को लगी गोली, मारपीट...

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दाैरान फायरिंग : एक को लगी गोली, मारपीट में कई घायल, गुस्साए ब्राह्मणों का हंगामा

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक ब्राह्मण को गाेली लगी है। वहीं इस दाैरान हुई मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हो गए है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।

सड़क पर पड़े पत्थर।

ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा था। विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बाबा के गुस्साए गार्डों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ब्राह्मणों का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं गोली लगने से घायल आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह लखनऊ के रहने वाले हैं।

बता दें कि कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था। इसमें 1,500 से अधिक ब्राह्मणों को बुलाया गया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular