Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMaha Kumbh 2025: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टैंट जले, बाल-बाल...

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई टैंट जले, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बने टेंट सिटी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग लगने नके कारणों का पता नहीं चल सका है। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट सिटी के दर्जन भर से अधिक टेंट जलकर राख हो गए।

राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि आग लगने पर हंगामा मचते ही सभी लोग टेंटों के अंदर से बाहर निकल आए, जिससे कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी का ऑफिशियल बयान नहीं आया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

RELATED NEWS

Most Popular