Sunday, February 2, 2025
HomeदेशBihar News: वित्त मंत्री ने बजट में बिहार के लिए खोला पिटारा,...

Bihar News: वित्त मंत्री ने बजट में बिहार के लिए खोला पिटारा, किए कई बड़े एलान

Bihar News: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया। इस बार बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषनाएं की गई हैं। केंद्र सरकार ने इस बार बिहार की जनता को निराश नहीं किया है।

मोदी सरकार पश्चिमी कोशी नहर के लिए देगी पैसा

सबसे पहले बिहार बात बिहार में हर साल बारिश की वजह से आने वाली बाढ़ की करते हैं। बारिश का मौसम आते ही बिहार के सीमांचल के इलाके में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आता है। बल्कि लाखों की संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इस तबाही को रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया है और पश्चिमी कोशी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की है।

लगातार बाढ़ की विभीषिका झेलते रहने वाले बिहार के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिमी कोशी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा।

बिहार में स्थापित किया जाएगा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) स्थापित किया जाएगा। जिससे किसानों को फायदा पहुंचेगा। किसानों ने भी इसका स्वागत किया है। किसानों ने कहा कि संस्थान की मदद से किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ा सकेंगे। किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही इससे किसानों की आय भी बेहतर हो सकती है।

बिहार के लिए कई बड़े ऐलान, मखाना बोर्ड का होगा गठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी इसमें शामिल है।

वहीं, बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, हमारा फोकस ‘GYAN’ पर है। GYAN मतलब- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। 10 साल में हमने बहुमुखी विकास किया है।

IIT का होगा विस्तार

बिहार में 2014 के बाद शुरू किए गए आईआईटी में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा। इससे इन आईआईटी में अतिरिक्त छात्र पढ़ाई कर पाएंगे। पटना आईआईटी का विस्तार किया जाएगा। हॉस्टल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular